रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – आज श्री राम सेवक सभा मल्लीताल में नन्दा देवी महोत्सव का विधिवत पूजा अर्चना के साथ ही पारंपरिक उत्साह और भक्ति भाव के साथ मां नंदा-सुनंदा महोत्सव की शुरुआत हो गई है। कदली वृक्षों को लाने से पहले राम सेवक सभा प्रांगण में विशेष पूजा-अर्चना हुई। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जिसके बाद मुख्य अतिथि नैनीताल सांसद ने माँ नन्दा सुनन्दा की मूर्तियां बनाने के लिए दल को ध्वज देकर कदली वृक्ष लाने के लिए चोपड़ा गाँव के लिए रवाना किया। इस बीच माँ नन्दा सुनन्दा के जयकारों से सरोवर नगरी गूंज उठी।

राम सेवक सभा कमेटी के महासचिव ने जगदीश बवाड़ी ने कहा नंदा देवी महोत्सव के 123 वर्ष के अवसर पर नगर को विशेष रूप से सजाया के साथ ही इस वर्ष कुमाऊँ के कल्चर को बढ़ावा दिया गया है। ताकि महोत्सव को विश्व पटल अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल सके। संस्कृति को बढ़ावा देने के मकसद से इस वर्ष झोड़ा और छोलिया पर विशेष फोकस रहेगा।
वही कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने कहा मंदिर माला मानस खण्ड मिशन के तहत कुमाऊं के मंदिरों के साथ ही माँ नयना देवी मंदिर को भी जोड़ने के साथ ही राजकीय मेला घोषित किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा माँ नन्दा को कुमाऊँ में कुल देवी के रूप में पूजा जाता है। में युवा काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले है जिससे कुमाऊँ की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।
























