नैनीताल – नैनीताल में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

0
112

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – नंदा महोत्सव के तहत आज नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा की मूर्ति निर्माण के लिए चोपड़ा गाँव में धार्मिक अनुष्ठान के बाद कदली वृक्ष लाए गये। कदली वृक्ष लेने पहुचे दल का ग्रामीणों भव्य स्वागत किया रातभर भजन कीर्तन और पूजा अर्चना के बाद कदली वृक्षों को नैनीताल लाया गया।

वैष्णो देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कदली वृक्षों को नगर भ्रमण के बाद नयना देवी मंदिर ले जाया गया, जहां उसका भव्य स्वागत और विशेष पूजा की गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, और मां नंदा देवी के जयकारों से पूरा नैनीताल गूंज उठा। नगर भ्रमण के दौरान जगह जगह पर लोग पवित्र कदली वृक्ष के दर्शनों के लिए खड़े रहे। आज रात से मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण भी शुरू हो जाएगा। जबकि 31 अगस्त अष्टमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में मां नंदा-सुनंदा की प्रतिमाओं को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा।