रिपोर्ट -कांता पाल/नैनीताल – नैनीताल के नगारीगांव भवाली में कलयुगी बेटे की लाठी-डंडे से पीटकर अपने पिता को मौत के घाट उतार देने की खबर है। ह्रदय विदारक सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया l आरोप है कि बेटे सचिन ने पिता राज कुमार से पैसे की मांग की लेकिन पिता ने पैसा देने से मना कर दिया। जिसके बाद बेटे ने लाठी से पिता को बेरहमी से पिटाई कर दी। लाठी-डंडे से पिटाई से घायल पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सैम्पल एकत्र कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
























