रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल- महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र रिद्धिम अग्रवाल द्वारा सुबह कोतवाली खटीमा में थाना दिवस के अवसर पर जनता दरबार आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र की जनता की पुलिस से संबंधित समस्याओं को सुना जाएगा उसके पश्चात सर्किल सितारगंज व खटीमा के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का सैनिक सम्मेलन कर पुलिस बल के मनोबल, कार्यकुशलता एवं सेवा भावना को और प्रबल बनाने पर संवाद किया जाएगा तत्पश्चात सायंकाल में भारत-नेपाल सीमा निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत अधिकारियों से विचार-विमर्श करेंगी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करेंगी।
























