करनाल -रेड मारने गई एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम पर हमला , सब इंस्पेक्टर घायल

0
167
Screenshot
करनाल – करनाल के तरावड़ी में बुधवार देर रात रेड मारने गई एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम के सब इंस्पेक्टर पर तेजधार हथियार से हमला किया गया l  हमले में बुरी तरह से घायल सब इंस्पेक्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है l घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस की टीमें मौके पर पहुँची l  घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए l
तरावड़ी की दुर्गा कॉलोनी में देर रात रेड के लिए आई नारकोटिक्स सेल की टीम पर हमला बोल दिया। दरअसल, दो दिन पहले आरोपी के खिलाफ दर्ज हुए एनडीपीएस मामले में रेड डालने पहुंची टीम जैसे ही दुर्गा कॉलोनी में दाखिल हुई, पूछताछ के दौरान कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया।
हमले में सब इंस्पेक्टर रोहतास पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। हमले में सब इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल होकर ज़मीन पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम को बुलाया गया। आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाई गई और घायल सब इंस्पेक्टर को लहूलुहान हालत में करनाल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। इस वारदात की सूचना मिलते ही तरावड़ी थाना पुलिस, सीआईए टीम और कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए l पुलिस ने हमला करने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी है।करनाल के तरावड़ी थाना प्रभारी राजपाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एंटी नारकोटिक्स की टीम आज जहां पर रेड करने के लिए पहुंची थी l  उनके साथ पुलिस कर्मचारी  रोहतास थे उनके साथ इन्होंने मारपीट की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद हम भी यहां मौके पर पहुंचे हैं मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी, तरावड़ी की दुर्गा कॉलोनी का यह मामला है। उन्होंने बताया कि लाठी और तेजधार हथियार से पुलिस टीम पर हमला किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया 2 दिन पहले एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक मामला दर्ज किया था ,इसके बाद आज टीम यहां रेड करने के लिए पहुंची थी l आरोपियों द्वारा रेड के दौरान हमला बोल दिया गया l  फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जायेगा l