करनाल -स्वदेशी अपनाओ ,आत्मनिर्भर भारत बनाओ- इंद्री में भव्य संकल्प यात्रा का आयोजन 

0
166

करनाल – स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान के अंतर्गत हर घर स्वदेशी  हर युवा उद्यमी के संदेश को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को स्वदेशी जागरण मंच द्वारा स्वदेशी संकल्प यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस संकल्प यात्रा का आयोजन अखिल भारतीय पूर्णकालिक स्वदेशी जागरण मंच के प्रमुख सतीश चावला तथा हरियाणा प्रांत की सह महिला प्रमुख श्रुति के नेतृत्व में किया गया।

यात्रा में विभिन्न व्यापारिक, सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित छात्र-छात्राएं, महिलाएं, व्यापारी वर्ग तथा गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा का शुभारंभ शहीद उधम सिंह चौक से हुआ, नया बाजार से होती हुई बाल्मीकि चौक पर सम्पन्न हुई। संकल्प यात्रा के दौरान देशवासियों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग, आत्मनिर्भरता, और घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया गया।हरियाणा प्रांत की सह महिला प्रमुख ने कहा स्वदेशी अपनाकर ही हम एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर सकते हैं। यह यात्रा केवल एक पहल नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारियों ने भी स्थानीय लोगों से अपील की कि वे विदेशी वस्तुओं का त्याग कर भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता दें, जिससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो और रोजगार के नए अवसर सृजित हो सकें। इस अवसर पर उनके साथ सतीश कुमार ,सुरेश पूरी ,डॉ नीरा ,डॉ सरोज चावला ,डॉ श्रुति कंबोज ,डॉ के के चावला ,डॉ हंस राज ,तारा चन्द ,पुर्षोतम ,संजय कंबोज ,डॉ प्रदीप वत्स ,सुरेंदर ,नीरज कुमार ,डॉ दीपक ,भजन लाल ,रीति कश्यप ,हर्ष ,विमल चावला ,वंदना चावला आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।