रोहतक- आईपीएस वाई पूरन कुमार के आत्महत्या के बाद अब रोहतक में एक एएसआई के आत्महत्या करने की खबर ने पूरे पुलिस विभाग को हिलाकर रख दिया है l खबर मिली है कि साइबर सेल में तैनात एक ASI ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है l पुलिस को साईबर सेल में तैनात पुलिस कर्मी संदीप लाठर का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है l पुलिस ने शव लाढोत गांव के खेत में बने कमरे से बरामद किया है l
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस जाँच में जुट गई है । रोहतक के पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भोरिया ने बताया कि अभी पुलिस ने शव बरामद किया है फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जाँच कर रही है अभी कुछ कहा नहीं जा सकता, जाँच के बाद ही कुछ पता चलेगा l पुलिस को मृतक के पास से तीन पेज का सुसाइड नोट और एक वीडियो मैसेज भी मिला है, जिसमें उसने आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए हुए हैं l
बताया जा रहा है कि मृतक एएसआई ने अपने लिखे नोट में कहा है कि “मैं अपनी शहादत देकर भ्रष्टाचार और जातिवाद की जांच की मांग कर रहा हूं l फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है l अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट और वीडियो की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी l

























