करनाल- करनाल में आज अलसुबह बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक म्यूजिक कंपनी सागा के ऑफिस पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है बदमाशों ने करीब 40 राउंड फायरिंग की और फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। अभी बताया जा रहा है कि बदमाश दो मोटरसाइकिल पर थे और उनकी संख्या 4 से 5 रही है l सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी । पुलिस ने तुरंत बदमाशों की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी कर दी है।

ऑफिस और इसके आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। दीवारों पर गोलियों के निशान साफ देखे जा सकते हैं l पुलिस को मौके से गोलियों के कई खोल बरामद हुए हैं। फिलहाल कंपनी के मालिक को धमकी या फिरौती मांगने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है l प्राप्त जानकारी अनुसार अल्फा सिटी में मकान नंबर 1244 में सागा म्यूजिक कंपनी का ऑफिस है जहां यह वारदात हुई है l सीआई 2 के सब इंस्पेक्टर मनोज ने बताया कि 30 से 40 राउंड फायरिंग हुई है अभी सभी टीमें मामले की जाँच कर रही हैं अभी कुछ कहा नहीं जा सकता , सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रहे हैं l























