मुंबई -रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक चेयरपर्सन नीता एम अंबानी को 26/11 के 15 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक विशेष संध्या में गेटवे ऑफ इंडिया पर ग्लोबल पीस ऑनर प्रदान किया गया । यह प्रतिष्ठित पुरस्कार शिक्षा, खेल, हेल्थकेयर, आर्ट और कल्चर के क्षेत्र में टाइमलेस संस्थानों के निर्माण की उनकी विरासत को मान्यता प्रदान करता है – ऐसे संस्थान जो राष्ट्र निर्माण में योगदान देते हैं। देश भर में जीवन को बेहतर बनाने के उनके अथक प्रयास, आशा, करुणा और समावेशी प्रगति पर आधारित भविष्य के प्रति उनकी आजीवन प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

























