करनाल- आज शाम एसटीएफ के आईजी सतीश बालन ने प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया को बताया कि हमने 25 तारीख को फोर्ड इंडीवर में एक आरोपी अमर सिंह को एक नाज़ायज़ औटोमैटिक विदेशी पिस्तौल ,5 ज़िंदा रौंद सहित इंद्री रोड से काबू किया था ,आरोपी के खिलाफ 111 (4) BNS ,25 (6) -54-59 ARMS ACT में केस दर्ज कर लिया है l आरोपी को अदालत में पेशकर 6 दिन का रिमांड हासिल किया था l पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी अपने गैंग के लीडर के कहे अनुसार किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए कुछ विस्फोटक सामग्री और हैंड ग्रेनेड एक कट्टे में डालकर लाया था जिसे उसने कहीं छिपा दिया था l आरोपी की निशानदेही पर एसटीएफ की टीम ने कर्ण लेक के पीछे झंझाड़ी हाइवे के पास खाली पड़ी जमीन खोदकर प्लास्टिक के कट्टे से 2 जिन्दा हैंड ग्रेनेड बरामद किया है l
आरोपी की निशानदेही पर टीम ने दो ज़िंदा हैंड ग्रेनेड और IED बरामद कर लिया है ,आरोपी की निशानदेही पर ये विस्फोटक बरामद किया है आरोपी यह समान बिश्नोई गैंग और काला राणा गैंग के सदस्य के कहने पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए यहाँ लाया था , गैंगस्टर काला राणा और उसका पिता जोगिंदर सिंह पहले ही जेल में बंद है l पकडे गए गैंगस्टर अमर सिंह के खिलाफ 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं l
आज सुबह सीएचडी सिटी के सामने पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ता देखकर हर तरफ हाइवे पर विस्फोटक मिलने की खबर फ़ैल गई और हड़कंप मच गया l जिसके बाद अब शाम पुलिस द्वारा इस बात का खुलासा कर बताया गया कि आज यहाँ बड़ी वारदात होने से टल गई है l























