करनाल -नकली प्रॉपर्टी डीलर पुलिस ने किए गिरफ्तार

0
147

करनाल – पुलिस ने नकली प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार किया है l  जिला पुलिस थाना निसिंग की टीम द्वारा प्रॉपर्टी डीलर के नाम पर पांच लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में दो आरोपी दलबीर सिंह पुत्र रुपिंदर सिंह निवासी गांव काछवा करनाल और निशांत पुत्र सुशील कुमार निवासी देशराज कॉलोनी पानीपत को काबू किया गया।

जाँच अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता रमेश कुमार पुत्र शेर सिंह निवासी वार्ड नंबर 1 निसिंग की शिकायत के आधार पर आरोपी दलवीर ,निशांत व इनके अन्य साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। जाँच में खुलासा हुआ कि आरोपियों द्वारा अपने नाम बदल प्रॉपर्टी डीलर बनकर शिकायतकर्ता के साथ पांच लाख रुपए की धोखाधड़ी कर, घटना को अंजाम दिया गया था। जिन्हें आज टीम द्वारा गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर गहनता से पूछताछ के लिए एक दिन का पुलिस रिमांड मंजूरी किया गया दौरान रिमांड पूछताछ में मामले का खुलासा किया जाएगा।