यमुनानगर -यमुनानगर में सिलेंडर ब्लास्ट से 10 लोग झुलसे

0
52

यमुनानगर – यमुनानगर जिले के सलेमपुर गांव में एक फैक्ट्री में सुबह एलपीजी सिलेंडर फटने से कई बच्चों सहित 10 लोग गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना उस वक्त घटित हुई जब घर के अंदर बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भरी जा रही थी l  इससे घर की दीवार ढह गई और लेंटर में दरार आ गई l

गैस को ट्रांसफर करते अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे पूरे घर में आग फैल गई और वहां मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए। धमाका इतना भीषण था कि इसकी गूंज दूर तक सुनाई दी और आसपास के घरों में मौजूद लोग दहशत के मारे बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल जगाधरी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल प्रवासी परिवार से संबंधित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक की जांच में पाया गया है कि लापरवाही के चलते यह दुखद हादसा हुआ है l डॉक्टरों की विशेष टीम उनका उपचार कर रही है और गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी भी की जा रही है।