नैनीताल -धतूरा खाने से परिवार के 3 लोगों की हालत बिगड़ी

0
52

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – नैनीताल जिले के निगलाट सिरोड़ी निवासी लक्ष्मी देवी खेत में हरी सब्जियां तोड़ने गई थीं। आंख  कम दिखाई देने के कारण वह अनजाने में सब्जी के साथ धतूरा भी तोड़ लाई और सब्जी बना दी खाना खाने के बाद कुछ ही देर बाद तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें चक्कर आने लगे।
परिवार की बेटी कोमल ने जब उनकी हालत देख  खेत में जाकर देखा  तो पता चला कि सब्जी में धतूरा मिल गया था। आनन-फानन में परिजन तीनों को देर रात बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि धतूरा एक जहरीला पौधा है, जिसके सेवन से चक्कर आना, उलझन, बेहोशी जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। वहीँ समय पर इलाज मिलने से मरीजों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।