नैनीताल -पुलिस ने गुम हुए मोबाईल फोन खोज कर 200 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान

0
28

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल-  जनवरी 2026 से मार्च तक पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोनों को बरामद कर लिया है l  पुलिस को मोबाईल ऐप तथा CEIR पोर्टल के माध्यम से विभिन्न ब्रांड के मोबाइल फोन गुम होने की सूचना मिली थी ।
एसएसपी डॉ० मंजुनाथ टी०सी० द्वारा संज्ञान लेते हुए जनपद स्तर पर गठित मोबाइल ऐप सैल को मोबाईल फोन बरामद करने के सम्बन्ध में कड़े निर्देश दिए गए। एसपी नैनीताल डॉ जगदीश चन्द्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन में अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा उपनिरीक्षक प्रभारी मोबाइल एप्प (साईबर सैल) मीनू गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायत के आधार पर IMEI नंबर सीआईईआर पोर्टल के माध्यम से प्रचलन में होना पाया गया।
टीम द्वारा कड़ी मेहनत कर गुम हुए मोबाइलों को विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार व पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से विभिन्न ब्रांड के 200 मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत 37,48,000 रुपये लगभग बरामद कर मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द किए गए। खोये हुए मोबाइल मिलने पर सभी ने पुलिस का आभार प्रकट किया।