करनाल – करनाल में CIA-2 से मुठभेड़ में बदमाशों से विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद

0
107
Screenshot

करनाल – करनाल के मधुबन थाना क्षेत्र में बजीदा जाटान रोड पर रविवार की देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब CIA-2 की टीम और बदमाशों के बीच आमना सामना होने के बाद मुठभेड़ हो गई l पुलिस को देखते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस को भी जवाबी कार्यवाही करनी पड़ी l  इस मुठभेड़ में दो बदमाशों की टांगों पर  गोली लगी, जबकि एक गोली पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी है जिससे पुलिसकर्मी की जान बाल-बाल बच गई।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो अवैध विदेशी पिस्टल, 100 से ज्यादा जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इनका संबंध किसी कुख्यात गैंग से हो सकता है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान सोनीपत जिले के गांव जाजल निवासी रौनक और गांव गढ़ मलिकपुर निवासी इमरान के रूप में हुई है। दोनों आरोपी बदमाशों को कल्पना चावला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।