हांसी : चलती बस में आग लगने से 2 लोग जिंदा जल गए ,11 घायल

0
36

हांसी -हांसी में  देर शाम  सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया l मिली जानकारी के अनुसार एक बस में आग लगने से दो लोग जिंदा चल गए l  बताया जा रहा है कि यह प्राइवेट बस भिवानी से हांसी की ओर जा रही थी l हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और  फायर बिग्रेड की टीम  मौके पर पहुंच गई और जाँच शुरू कर दी l  इस हादसे में कई लोगों के झुलसने की भी खबर है l घायलों को निकटवर्ती अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है l

बस में आग कैसे लगी, अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है l बताया जा रहा है यह हादसा मिलकपुर गांव के पास हुआ l  प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस में पहले धमाका हुआ था फिर आग लग गई और देखते देखते कुछ ही देर में पूरी बस आग की चपेट में आ गई l

दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया  हालांकि, बस में सवार कई यात्री चपेट में आ गए और झुलस गए l  बताया जा रहा है कि बस में सवार 11 लोग घायल हुए हैं और  2 लोग जिंदा जल गए l मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है l