करनाल -करनाल में क्लब मार्किट के पास तीन गाड़ियों में अचानक आग लग गई l मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि काफी गाड़ियां दोनों तरफ पार्किंग में खड़ी हुई थी l ट्रांसफार्मर के पास कूड़ा पड़ा था जिसमें ज्यादा सूखे पत्ते लकड़ियां वगैरा थी , जिसमें किसी ने आग लगा दी और वो आग कूड़े से साथ ही खड़ी गाड़ियों में फ़ैल गई l इसके साथ ही बिजली का ट्रांसफार्मर था जो यह आग से जरा सी दूर था और बच गया वरना आग सारी पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में फ़ैल जाती l
मौके पर मौजूद लोगों ने दमकल विभाग को फोन किया तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुँच गई और उन्होंने आग पर काबू पाया वरना ये आग इतनी भयानक थी कि दोनों तरफ खड़ी गाड़ियों में फ़ैल जाती l जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी आई आग से तीनो गाड़ियां ख़त्म हो चुकी थी l

























