नैनीताल -डीएसबी में छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0
196

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – नैनीताल के स्टॉफ हाऊस में 20 वर्षीय छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर फाँसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुँची मल्लीताल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक छात्रा डीएसबी कैंपस में बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। छात्रा रात को खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई देर रात कमरे के अंदर उसने दुप्पटे से फाँसी लगा ली। फिलहाल आत्महत्या के कारण सामने नहीं आए हैं। घटना के बाद पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीमें भी मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम का पता लगाने के लिए जांच में जुटी है।