करनाल – समर्थ किशोरी विकास वर्ग की ओर से आज सेवा भारती आश्रम के प्रकल्प पर लड़कियों को संस्कार के बारे में वार्तालाप किया गया हनुमान चालीसा का पाठ कराया गया l भारतीय संस्कारों , नैतिक मूल्यों और जीवन में सकारात्मकता लाने के बारे में वार्तालाप किया गया l कार्यक्रम में रूप सज्जा , बेसिक सिलाई और उन्नत सिलाई प्रकल्प की लड़कियों ने भाग लिया l प्रकल्प की लड़कियों ने भजन भी सुनाये और निशा ने सूर्य नमस्कार , अनुलोम विलोम योगाभ्यास करके दिखाया और साथ साथ योग का महत्व भी बताया l कार्यक्रम में अनु , निशा ,अंजलि और रेनू ने भजन भी सुनाये l प्रकल्प के इस कार्यक्रम का उद्देश्य लड़कियों में संस्कार और आत्मविश्वास विकसित करना है l इस कार्यक्रम में शिक्षिका आशा , संचिता, पूनम , सुप्रिया और अनीता सिंह मौजूद रहीं l


























