रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – नैनीताल के कृष्णापुर क्षेत्र में पहाड़ी से एक विशाल बोल्डर गिरने से हड़कंप मच गया है। घटना में सड़क किनारे खड़ी एक कार और एक दो दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पहाड़ी से गिरे विशालकाय बोल्डर से कृष्णापुर जाने वाले पैदल मार्ग सहित नीचे बने मकानों को खतरा उत्पन्न हो गया है। खतरे की जद में रह रहे लोगों ने पहाड़ी से गिरने वाले बिल्डरों को हटाने व क्षेत्र में आवाजाही के लिए वैकल्पिक पैदल मार्ग बनाने को लेकर नैनीताल हल्द्वानी रोड पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया जिसके चलते कुछ देर के लिए नैनीताल-हल्द्वानी रोड में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी नवाजिश खलिक द्वारा पैदल मार्ग निर्माण व पहाड़ी के ट्रीटमेंट के मांग को लेकर सड़क में बैठे लोगों से मौके पर जाकर समस्या का हल करने का आश्वासन दिया जिसके बाद सड़क पर बैठे स्थानीय लोगों ने धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया। उपजिलाधिकारी ने कहा खतरे की जद में रह रहे परिवारों को तत्काल प्रभाव से विस्थापित करने के साथ ही संबंधित विभाग से खतरा बने बोल्डर को हटाने के साथ ही वैकल्पिक पैदल मार्ग बनाने के निर्देश दिए गए है। ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके l

























