नैनीताल -टोल पास जारी करने को लेकर टैक्सी यूनियनों का प्रदर्शन

0
11

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – नैनीताल शहर में टोल पास जारी नहीं किए जाने से नाराज टैक्सी यूनियनों ने द्वारा नगरपालिका कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर जल्द पास उपलब्ध कराने की मांग उठाई। यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि संबंधित विभागों की ओर से टोल पास जारी करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2017 के बाद पंजीकृत टैक्सी वाहनों के नैनीताल शहर में प्रवेश पर उत्तराखंड उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) ने प्रतिबंध लगाया था। उनका कहना है कि बाद में आरटीओ की ओर से प्रतिबंध हटाने की बात कही गई और नगरपालिका की ओर से शहर में संचालन के लिए टोल पास जारी करने का आश्वासन भी दिया गया था। इसके बावजूद आज तक टैक्सी चालकों को पास उपलब्ध नहीं कराए गए हैं, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष दीपक मटियाली ने कहा कि पालिका प्रशासन शीघ्र सभी पात्र टैक्सी वाहनों के टोल पास जारी करे, ताकि चालक बिना किसी असमंजस के अपना संचालन कर सकें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में तल्लीताल टैक्सी यूनियन के रमेश जोशी, सचिव दीवान रौतेला, उपसचिव राहुल शाह, संरक्षक प्रवीण बिष्ट, उपाध्यक्ष गोविंद पवार, ललित जोशी, सुनील जोशी, निर्मल जीवन मिरोला, पुनीत साह, विक्की सहित बड़ी संख्या में टैक्सी चालक और यूनियन सदस्य मौजूद रहे।