नैनीताल -भीमताल में आयोजित होने वाले हरेले मेले को लेकर तैयारियां

0
7

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – नैनीताल के भीमताल में पारंपरिक हरेला मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर पालिका परिषद में आयोजित बैठक में मेले को इस वर्ष पहले से अधिक भव्य सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाने को लेकर मंथन हुआ। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों सभासदों सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा नगरवासियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान मेले के सफल आयोजन के लिए सजावट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएं, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। सभी समितियों को समयबद्ध ढंग से तैयारियां पूरी करने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि हरेला मेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि कुमाऊं की समृद्ध लोक संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और पारंपरिक विरासत का प्रतीक है। इस वर्ष मेले में स्थानीय लोक कलाकारों, महिला स्वयं सहायता समूहों, युवाओं और विद्यालयों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे आयोजन को और अधिक भव्य, आकर्षक एवं यादगार बनाया जा सके।