नैनीताल  -सावन के पहले सोमवार पर नैना देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

0
12

रिपोर्ट -कांता पाल/नैनीताल  – पहाड़ों में श्रावण मास के पहले सोमवार को धार्मिक नगरी नैनीताल स्थित माँ नैना देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे शिव भक्तों ने भगवान शिव का गंगाजल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर विधि-विधान से जलाभिषेक किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की। दिनभर पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का क्रम चलता रहा। मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पहाड़ में सावन के पहले सोमवार पर माँ नैना देवी मंदिर में दर्शन के लिए भी लंबी कतारें लगी रहीं।
मान्यता है कि सावन माह में भगवान शिव का जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के साथ स्थानीय लोगों के अलावा बाहर से आए श्रद्धालुओं ने भी मंदिर पहुंचकर भगवान शिव और माँ नैना देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पूरे दिन मंदिर परिसर शिव भक्ति और धार्मिक उल्लास से सराबोर रहा।