रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – नैनीताल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी द्वारा बिना प्रमाण के लगाए जा रहे जनसभा स्थल की शुद्धिकरण के आरोपों के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस का पुतला फूंका।
भाजपा नेता अरविंद पडियार का कहना है कि हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा हल्द्वानी में उनकी जनसभा के बाद शुद्धिकरण का बिना प्रमाण के राहुल गांधी जी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया है। उसकी जांच की जाए। उन्होंने खास हल्द्वानी का रामलीला ग्राउंड ऐतिहासिक और धार्मिक स्थान है। जहां पर धार्मिक आयोजन होते रहते है। कांग्रेस जिस शुद्धिकरण का आरोप लगा रही है वह पहले से तय एक धार्मिक कार्यक्रम था। खड़गे जी ने खुद को अनुसूचित समाज का बताकर खुद के अपमान का नैरेटिव बनाया जो तथ्यहीन और आधारहीन है। इसी झूठ का पर्दाफाश करने के लिए BJP ने पूरे देश में कार्यक्रम किया है। इसी क्रम में आज नैनीताल में BJP मल्लीताल कोतवाली में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करवाने जा रहे हैं।























