नैनीताल -8 किमी० डोली में लिटाकर बीमार महिला को पहुंचाया सड़क मार्ग तक

0
10

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – नैनीताल के भीमताल में इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें पहाड़ी मार्ग के उबड़ खाबड़ रास्ते से एक महिला को चार लोग डोली में लिटाकर ले जा रहे हैं। वीडियो बनाने वाला युवक ने शुरुआत में कहा कि इस वीडियो को इतना शेयर करें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा तक पहुँच सके। उन्होंने, मंत्री से कहा कि आप कहते हैं कि हमारा काम बोलता है, जबकि ये है आपके क्षेत्र की हकीकत। भीमताल ब्लॉक में ओखलकांडा के अधौड़ा, कित्तोक और मोड़ा क्षेत्र के इस वीडियो में ग्रामीणों का दर्द और परेशानी साफ झलक रही है।


मामले के अनुसार गांव की एक महिला के पैर में फोड़ा हो गया था, जिसे घरेलू इलाज से ठीक नहीं किया जा सका। चलने में असमर्थ महिला को ग्रामीण डोली के माध्यम से 8 किलोमीटर दूर नजदीकी सड़क मार्ग तक ले गए। उबड़ खाबड़, पथरीले और जंगल की झाड़ियों से गुजरते हुए ग्रामीण असहाय महिला को खड़ी पहाड़ी वाली पखडण्डी में लेकर मोटर मार्ग तक पहुंचे।