नैनीताल -समाजसेवी शीलू कुमार सभासद पत्नी सपना कुमारी ने साथियों के साथ थामा कांग्रेस का हाथ

0
103

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – उत्तराखंड की नैनीताल विधानसभा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नैनीताल क्षेत्र में एक बड़े सियासी समीकरण के बदलने के तौर पर देखा जा रहा है। भवाली निवासी समाजसेवी शीलू कुमार ने आज 11 सितंबर को हल्द्वानी स्थित स्वराज आश्रम में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने शीलू कुमार को उनके समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल कराया।
शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होते ही नैनीताल विधानसभा की सियासत में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में इसे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शीलू कुमार की मजबूत दावेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है।
हालांकि कांग्रेस में टिकट के लिए पीसी गोरखा, मीमांसा आर्य और जिशान्त कुमार सिंकू समेत अन्य नाम भी चर्चा में हैं। ऐसे में टिकट किसे मिलेगा, यह अभी तय नहीं है। शीलू कुमार पिछले कुछ समय से क्षेत्र में लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। बेतालघाट में उनकी एक सभा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बाद उनका नाम प्रदेशभर में चर्चा में आया था। अब बड़ा सवाल यही है नैनीताल विधानसभा से कांग्रेस किसे मैदान में उतारेगी? शीलू कुमार की दावेदारी कितनी मजबूत होगी और इस बार चुनावी मैदान में कौन-कौन उतरता है, यह आने वाला समय बताएगा।
नैनीताल की सियासत में शीलू कुमार की एंट्री के बाद मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।