करनाल के गांव टपराना में तीन लड़कियों की डूबने से मौत

0
250

करनाल – करनाल के गांव टपराना में हुआ दर्दनाक हादसा, ड्रेन में डूबने से तीन लड़कियों की मौत, रोजाना कीं तरह बकरी चराने गई थी लडकियां , पहले एक ड्रेन में गिर गई फिर एक दूसरे को बचाने के चककर में तीनों ने अपनी जान गंवा दी l  गांव वालों की मदद  से तीनो कें शवो को ड्रेन से बाहर निकाल लिया गया है , तीनों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर कल्पना चावला मेडिकल अस्पताल  में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है , परिवार में पता लगते ही मातम का छा गया है l तीनो लड़कियां सकीना 6 साल ,  रामबाई 12 साल,  संतोष 20 साल की थी l

बताया गया है कि छोटी लड़की  ड्रेन के पास ही बकरी चरा रही थी तभी वह अचानक ड्रेन में गिर गई ,उसे बचाने के लिए सबसे छोटी  उम्र की लड़की  गई तभी उसका पैर फिसल गया और वह ड्रेन में जा गिरी उसे बचाने के लिए तीसरी लड़की  ड्रेन में कूद गई और इस तरह वह तीनो ड्रेन में डूब गई, बचाने के चककर में तीनों को अपनी जान गवानी पड़ी ! तीनो लड़कियों के शवो को गांव वालों की मदद से ड्रेन से बाहर निकाला गया ! बता दे कि तीनो लड़कियां  आपस में ही रिश्तेदार थी ! वही मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है  l