IAS अधिकारी के इकलौते बेटे ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान

0
492

मुंबई – IAS अधिकारी मनीषा और मिलिंद म्हैसकर के बेटे की आत्महत्या ने सनसनी फैला दी है। दोनों माता-पिता IAS अधिकारी हैं, उनके बेटे की आत्महत्या को लेकर संशय बना हुआ है। आत्महत्या करने के मामले में दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। IAS दंपति के बेटे ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है? ये सवाल सभी के दिमाग में घूम रहा है। मंमथ म्हैसकर (18) के आत्महत्या करने के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। ये मामला पुलिस ने दर्ज किया है लेकिन दोनों वरिष्ठ अधिकारी के इकलौते बेटे द्वारा आत्महत्या करने की बात काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस भी इस मामले की तह तक जाने की पूरी कोशिश कर रही है।

मिलिंद और मनीषा म्हैसकर दोनों वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं, मंमथ उनका इकलौता बेटा था। मंमथ पुणे में पढ़ाई करता था, मंगलवार की सुबह वो अपने दोस्तों से मिलने जा रहा है ये बोलकर घर से बाहर गया था लेकिन उसने मालाबार हिल परिसर के नेपियन सी रोड के दरिया महल इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह 7.30 बजे के करीब मुंबई पुलिस को इस घटना की सूचना मिली थी। पुलिस जब घटनास्थल पहुंची तो मृत युवक की पहचान मंमथ म्हैसकर के रूप में हुई। मंमथ सुबह-सुबह अपने किसी अग्रवाल दोस्त से मिलने गया था। माता-पिता को यकीन ही नहीं हो रहा कि उनका होनहार बेटा ऐसा कोई कदम उठाएगा।

पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच में पता चला कि, मन्मथ बिल्डिंग से कूदा था। उसे जे जे हाॅस्पिटल ले जाया गया लेकिन उसकी डेथ हुई थी। बता दें कि मन्मथ के पिता मिलिंद म्हैसकर म्हाडाचे उपाध्यक्ष और सीईओ हैं वहीं मां मनीषा म्हैसकर या शहर विकास विभाग की प्रधान सचिव हैं।