किशोर सिंह/अजमेर – रक्षाबंधन पर्व की रंगत बाजारों में खूब देखने को मिल रही है। हर तरफ बाजार दुल्हन की तरह से सजे हुए हैं। जगह-जगह दुकानों के आगे राखी की स्टालें लगी हैं और मिठाई की दुकानें भी सज चुकी हैं। खूब सारी खरीदारी हो रही है…चाइनीज राखियां इस बार नजर नहीं आयी बाजारों में इसके चलते बाजारों में कार्टून्स,लाइट्स वाली राखियां कम बिकी है ! महंगाई के चलते जहाँ बहनें अपने भाइयों के लिए 50 से 100 रूपए की राखिया हर वर्ष लेती थी वही 20 से 25 रूपए की राखियां व् धागों से राखी का पर्व बनाएगी ! साफ़ तौर पर देखा जा रहा है मोदी सरकार द्धारा लागू किया गया GST का फैसला त्योहारों पर भी नजर आने लगा है l
GST का असर मिठाइयों पर भी देखने को मिला है कही मोदी सरकार के इस फैसले से रक्षाबंधन का त्यौहार फीखा पड़ता हुआ नजर सा आ रहा है ! जहाँ पर एक तरफ ग्राहक कम नजर आये है वही दूसरी और मिठाई विक्रेताओं में बिल बनाने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है l
रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व बाजार में रौनक आ गई। दुकानदारों ने विशेष तौर पर दुकानें सजाई। मिठाई की दुकान पर विशेष तौर पर सजावट की गई। वहीं रक्षाबंधन त्यौहार पर राखी बेचने वालों की जगह-जगह स्टाल लगी हुई थी। महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। हर साल राखी के नए नए डिजाइन आ रहे हैं। इस बार राखी काफी आकर्षक रूप में बाजार में आ चुकी है। हालांकि साधारण धागे का क्रेज भी कम नहीं है। लेकिन कई ऐसी राखियां आ रही हैं, जो बच्चों को खासकर लुभाती हैं। बहनें भाइयों के लिए तस्वीरों वाली राखियां ला रही हैं। जिसमें अपनी और भाई की तस्वीर जुड़वा कर भाइयों की कलाई पर सजाएंगी। इसके अलावा भाई-भाभी राखी, चूड़ा राखी, कलकत्ती राखी, लुंबा राखी, डायमंड राखी, टेडी बीयर और चॉकलेट लगी राखियां भी विशेष डिजाइन में आई हैं। जो बहनों को आकर्षित कर रही हैं। नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए मोटू-पतलू राखी पहली पंसद है। मार्केट में 10 रुपये से लेकर 500रुपये तक की राखी उपलब्ध है। साधारण धागे से बनी चमकीली राखी भी 30 से 40 रुपये में मिल रही है। बेहतरीन पै¨कग में राखी 50 से लेकर 200 रुपये तक मिल रही है। वहीं लैस लगी हुई राखी 400 से 500 रुपये में मिल रही है।
रक्षाबंधन का त्योहार पर बाजारों में मिठाइयों की दुकानों पर कई किस्मो की मिटाई नजर आ रही है घेवर प्रमुखता से लोगो द्वारा लिए जा रहे है रबड़ी के घेवर , गुलाबजामुन , अखरोट बर्फी , काजू कतली बंगाली मिठाईया की अधिक बिक्री हो रही है ! वही इसके साथ साथ इस बार बहने अपने भाइयो के लिए मिठाई के साथ साथ ड्राय फ्रूट की बनी मिठाई और चोकलेट गिफ्ट पेक लेने में भी सबसे ज्यादा रूचि दिखा रही है l
























