अजमेर – पिकनिक स्पॉट फायसागर झील चढ़ रही गन्दगी और बदहाली की भेट

0
308

किशोर सिंह/ अजमेर –  ख्वाजा की नगरी अजमेर में काफी लोगो का बाहर से आवागमन रहता है अजमेर की दो प्रसिद्ध झील है एक आनासागर और दूसरी फायसागर झील जो की एक पिकनिक स्पॉट जगह है काफी तादाद में लोगो को यहाँ आना होता है लेकिन यह पिकनिक स्पॉट अभी तक स्मार्ट सिटी की पटरी पर नहीं उतर पाया है जहाँ  एक और राज्य सरकार और प्रसाशन ने अजमेर को स्मार्ट  सिटी के बढे बढे सपने तो दिखा दिए है लेकिन हमारी नजर से स्मार्ट सिटी की दौड़ से अजमेर कही दूर नजर आता है  I

पिकनिक के लिए फायसागर झील आयी युवतियों का कहना है की शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी का क्षेत्र है उसके बाद भी यहाँ किसी तरह की व्यवस्था नहीं है पानी पिने की प्याऊ जरूर है लेकिन उसमे पानी नहीं है चारो और गन्दगी का आलम है ! झील की और आने वाले रास्ते खराब है महिलाओ के लिए ना ही शौचालय की आवशयकता है प्रधानमंत्री जी ने स्वछता अभियान चला रखा है लेकिन जो स्मार्ट सिटी की दौड़ में है वहां स्वछता को लेकर माकूल इंतजामात नहीं है ! वही कुछ शौचालय पर ताला लगा हुआ है सार्वजनिक पार्क की ऐसी बदहाली चिंताजनक है I