नन्दलाल / शाहजहांपुर – पहाड़ों पर हुई भारी बर्फबारी से मैदानी इलाकों में शीत लहर के बीच आखिर जिला प्रशासन को गरीबों सुध आ ही गई। शाहजहांपुर में हाड़कपाने वाली सर्दी का सामना कर रहे गरीबों को जिला प्रशासन ने कम्बल बांट कर उन्हे बड़ी राहत दी है। जिला प्रशासन का कहना है कि सरकार की मंशा है कि कोई भी गरीब सर्दी का शिकार न हो। फिल्हाल कम्बल मिलने के बाद लोगों ने सरकार का शुक्रिया अदा किया है।
मैदानी इलाकों में इन दिनों शीत लहर ने लोगों को घर में दुबकरने को मजबूर कर दिया है। आलम ये है कि आग भी अब उनकी सर्दी दूर नही कर पा रही है। लोगों को सर्दी से बचाने के लिए जिला प्रशासन गरीबों को कम्बल वितरण का काम शुरू कर दिया है। यहां की सभी 5 तहसीलों के लिए सरकार द्वारा 25 लाख रूपया कम्बल बितरण के लिए जारी किया गया था। सभी तहसलों में 15-15 सौ कम्बल भेजे गये है। इसी के तहत जलालाबाद तहसील में गरीबों को एसडीएम और बीजेपी से कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह ने गरीबों को कम्बल बांटे। कम्बल पाने वालों को कहना है कि सर्दी के इस मौसम में उनके पास बेहतर इन्तजाम नही थे लेकिन सरकार से मिलने वाले कम्बल से अब उन्हे खासी राहत मिली है। फिल्हाल कम्बल पाकर लोगों ने जिला प्रशासन का शुक्रिया अदा किया है। वही जिला प्रशासन का कहना है कि सरकार की मंशा है कि ठन्ड से किसी की जान ना जाए जिसके लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है।

























