शाहजहाँपुर – बच्ची से रेप मामले में 17 साल का किशोर गिरफ्तार

0
193

नन्दलाल / शाहजहाँपुर – यूपी के शाहजहाँपुर में  एक मासूम बच्ची के साथ दरिन्दगी का चौकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें 17 साल के किशोर ने मासूम बच्ची को अपनी हवस का  शिकार बना डाला। फिल्हाल पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर लिया और बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। घटना थाना तिलहर क्षेत्र की है जहां 6 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी तभी गांव का ही मोहित नाम को किशोर उसे अपने साथ गांव के बाहर बने मन्दिर की तरफ ले गया। इसके बाद किशोर उसे गन्ने के खेत में ले गया जहां 6 साल की मासूम कों अपनी हवस का शिकार बना डाला। लहुलुहान हालत में बच्ची किसी तरह अपने घर पहुची और सारी बात अपनी मां को बताई। जिसके बाद थाने पहंुचकर परिजनों ने आरोपी मोहित के खिलाफ पाक्सों एक्ट और बलात्कार की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफतार कर लिया गया है। फिल्हाल बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है।