सुमित /पानीपत – लोकसभा सांसद राज कुमार सैनी देर सायं पानीपत में एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज करने के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम शुरू होने से पहले सैनी द्वारा बनाये गए लोकतंत्र सुरक्षा मंच से जुड़े चलचित्र दिखाने के साथ मंच से भाजपा के सांसद ने अपने ही पार्टी की नीतियों की मुखलफ़्त की और कहा की हमने जिन नेशनलिस्टों के हाथ में देश की बागडोर सौंपी उसी के मुखिया यानि प्रधानमंत्री का सबका साथ सबका विकास जैसे भाषणों से काम नहीं चलेगा कुछ अलग करना होगा। अब समय आ गया है नया राजनैतिक दल बनाकर हरियाणा में कुछ ऐसा काम करेंगे जिससे दूसरे प्रदेश की सरकार प्रेरणा ले सके।
भाजपा के सासंद अपनी पार्टी की नीतियों से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे है या उनके मन में आने वाले विधानसभा चुनावों लिए एक नया राजनैतिक दल गठित कर हरियाणा की राजनीति की दिशा बदलने की जो इच्छा बलवती होती जा रही है वह उसकी ओर कदम बढ़ा रहे हे और केंद्र सरकार व् राज्य सरकार की नीतियों को लेकर विपक्ष की तरह प्रधानमंत्री पर भी आक्षेप कर रहे हैं। मंच पर बोलते हुए उन्होंने कहा की उन्होंने प्रधानमंत्री की तरह बहुत गरीबी में दिन व्यतीत किये हैं पजामा एक तरफ से फट जाता था तो उसे टाकी लगाकर दूसरी तरफ से बदल कर पहनना पड़ता था इतनी गरीबी थी लेकिन क्रूरता व् जुर्म के सामने झुकना सबसे घृणित कार्य है। राजनीति में इतना कचरा भरा हुआ है अब राजनीति ही गाली लगती है कोई नेता आज दादागिरी के सामने कोई आवाज नहीं उठाता। प्रधानमंत्री ने भी दादागिरी के सामने सरेंडर कर दिया है। पिछले 70 सालों से भाषण सुनसुनकर लोगो के कान पक चुके है अब 100 प्रतिशत आरक्षण का वक्त आ गया हे वो भी जनसंख्या के आधार पर ना की आर्थिक आधार पर आरक्षण किये जाने की मांग का समर्थन किया जाये जिससे समाज मए बैठे ताकतवर्ग लोग दूसरों का हक हड़प जाएँ अब समय बदलाव का है। हरियाणा में नया राजनैतिक दल ही इसका विकल्प है और वह हम कर के दिखाएंगे ताकि दूसरे राज्य इसका अनुसरण करें।

























