अजमेर – Dsp के निर्दलीय उम्मीदवार को जान से मारने की मिली धमकी

0
153

किशोर सिंह / अजमेर  – अजमेर लोकसभा उपचुनाव के DSP अधिकार दल से जुड़े निर्दलीय उम्मीदवार ने आज पुलिस अधीक्षक राजेंद्र सिंह से मुलाकात कर एक ज्ञापन देकर फोन कॉल के जरिए उनको धमकी देकर इस चुनाव मैदान से बाहर निकालने वाले असामाजिक तत्वों पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है l

मामले के बारे में जानकारी देते हुए DSP अधिकार दल के निर्दलीय उम्मीदवार शिव भगवान ने बताया कि किसी व्यक्ति ने अज्ञात फोन कॉल के जरिए उनको फोन पर इस चुनाव मैदान से बाहर होने की धमकी दी है l साथ ही चुनाव से अपना नाम वापस नहीं लेने पर अंजाम भुगतने का भी धमकी भरा कॉल शिव भगवान के पास आया जिसके पास आज शिव भगवान ने पुलिस अधीक्षक राजेंद्र सिंह से मुलाकात कर उस फोन कॉल की समस्त डिटेल देते हुए जल्द से जल्द तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए खुद की सुरक्षा की मांग को भी उठाया है l वही भगवान ने इस धमकी भरी कॉल के पीछे दोनों ही राजनीतिक पार्टियों का हाथ होने का अंदेशा भी जताया है l