नन्दलाल / शाहजहांपुर – यूपी के शाहजहांपुर में पुलिस का एक और बेरहम चेहरा सामने आया है। जहां पुलिस ने मंदिर के पुजारी और उसके बेटे की सरेआम जमकर धुनाई कर दी इतना ही नहीं पुलिस ने मंदिर के पुजारी को पीटने के बाद रोड पर घसीटा भी। दरअसल मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र की सैनिक कॉलोनी का है। जहां बालाजी मंदिर के पुजारी कौशल का मंदिर के पास दरवाजा लगाने को लेकर पड़ोस में रहने वाले फौजी से उनका विवाद हो गया था जिसके बाद फौजी ने हंड्रेड डायल पर शिकायत कर दी । जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर के पुजारी पर दबाव बनाना चाहा। इसी बीच विवाद इतना बढ़ गया कि हंड्रेड डायल को और पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाना पड़ा वही मौके पर पहुंची थाना सदर बाजार की पुलिस ने मंदिर के पुजारी को बाहर घसीट कर पहले तो बुरी तरह से पीटा इतना ही नहीं उसके बेटे को भी जमकर पीटा । यहां पुलिस ने एक नौजवान युवक को पकड़कर थाने लाने का भी इंतजार नहीं किया बल्कि सड़क पर ही उस पर लाठी बरसाना शुरू कर दिया परिवार के बच्चे को पिटता देख महिलाओं ने पुलिस के खिलाफ काफी देर तक ईंटे पत्थर चलाएं जिसके बाद पुलिस का भी एक दरोगा इसमें घायल हो गया। यहां मकान पर दरवाजा लगाने को लेकर पड़ोस के रहने बाले फौजी से उनका कुछ विवाद हो गया। जिसके बाद शिकायत पर पहुँची पुलिस से कौशल और उनके परिजनों की तू-तू मै-मै होने लगी इस बीच विवाद बढ़ जाने की नौबत आ गयी। जिसके बाद पुलिस ने विवाद की खबर लगते ही थाने से भारी मात्रा में गाडियो से पुलिस फोर्स को मौके पर बुला लिया और कौशल व उनके परिजनों को बड़ी ही बेरहमी से डंडो से पीटने लगे इस बीच पड़ोस में बाला जी मन्दिर के पुजारी को भी पुलिस ने नही बक्शा और उन पर भी बड़ी बेरहमी से लाठियां बरसाई। पुलिस की पिटाई से पुजारी का पूरा परिवार लहुलुहान हो गया जिसके बाद आनन फानन में पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले गयी जहां उनका इलाज चल रहा है। यहां आपको बता दें कि शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र में यह घटना ऑफिस में शांत भी नहीं हुई थी कि पुलिस का एक और वीडियो सामने आ गया है इससे साफ होता है कि पुलिस पूरी तरह दबंगई कर रही है।


























