Nainital – लॉक डाउन में बिष्ट परिवार के द्वारा सालों से बंजर पड़े सेब के बगीचे को फिर से हरा किया

0
341

रिपोर्ट -कांता पाल / नैनीताल -भले ही इन दिनों पूरे देश में लॉक डाउन के वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर नैनीताल के मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक बिष्ट परिवार के द्वारा सालों से बंजर पड़े सेब के बगीचे को फिर से हरा भरा कर दिया है, इस बगीचे को तैयार करने में बिष्ट परिवार के बच्चों ने अपने माता-पिता की खूब मदद की और करीब 1 महीने के अंदर पूरे परिवार ने 1 हजार सेब के पेड़ों से बगीचा तैयार किया है।
देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के बाद सरकार के द्वारा लॉक डाउन किया गया जिस वजह से नैनीताल और हल्द्वानी में पढ़ रहे है लॉक डाउन में इस परिवार के बच्चे अपने गांव मुक्तेश्वर आए थे इसी दौरान बच्चों के द्वारा अपने पिता की मदद करते हुए सालों से बंजर पड़े सेब के बगीचे को फिर से हरा भरा कर दिया है, वही बगीचे के मालिक देवेंद्र सिंह बताते हैं कि जिस बाग को तैयार करने में कई मजदूरों की मदद लेनी पड़ती और कई दिनों का समय लगता उस बगीचे को लॉक डाउन के दौरान अपने परिवार के साथ मिलकर कुछ ही दिनों में तैयार कर दिया है, उनके लिए यह लॉक डाउन किसी सुनहरेपाल से कम नहीं क्योंकि लोग डाउन के दौरान एक बार फिर से उनका परिवार एक साथ है वहीं शहरों से अपने गांव पहुंचे बच्चों का कहना है कि लोग डाउन की वजह से आज उनको अपने परिवार के साथ समय बिताने और माता-पिता की मदद करने का लंबे अरसे के बाद समय मिला है साथ ही इन दिनी वो बागवानी के गुर भी सीखने का उनको इस दौरान मौका मिल रहा है।