करनाल – उपायुक्त ने कोरोना पोजिटिव मामलों के क्षेत्र का दौरा किया, कंटेन्मेंट जोन घोषित

0
219

करनाल – उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने सोमवार को जिले में कोरोना वायरस के संक्रमित पोजिटिव 2 मामले मिलने पर संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि संबंधित क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया है और इन क्षेत्रों को सील करने की प्रक्रिया करने के निर्देश दे दिए गए है तथा साथ लगते क्षेत्रों को बफर जोन घोषित कर दिया गया है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को कहा कि संबंधित क्षेत्रों में पक्के नाके लगाए ताकि इन क्षेत्रों में बाहर का व्यक्ति कोई ना आने पाए और यहां के निवासी बाहर ना जा पाए। उन्होंने कहा कि संबंधित निवासियों के लिए जरूरी सामान उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से व्यापक प्रबंध करने के निर्देश दिए है तथा सिविल सर्जन को निर्देश दिए की संबंधित पूरे क्षेत्र में घर-घर जाकर हर व्यक्ति की स्क्रीनिंग/थर्मल स्क्रीनिंग  की जाए और संबंधित व्यक्तियों के परिवारों के सदस्यों के सैम्पल लिए जाए।
उपायुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि संबंधित क्षेत्र को सेनेटाईज किया जाए और पुलिस विभाग के अधिकारियों को कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से संबंधित क्षेत्रों में किसी प्रकार की कोई कोताही ना हो। उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्रों के व्यक्यिों को राशन, सब्जी, दूध और जरूरत की चीजे मुहैया करवाई जाएगी, इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
उपायुक्त ने बताया कि दोनों व्यक्तियों का ईलाज शुरू कर दिया गया है। इस मौके पर एसडीएम नरेन्द्र पाल मलिक, डीएसपी राजीव कुमार, पंचायती राज के अधीक्षक अभियंता रामफल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।