करनाल -कर्ण गेट मार्किट की दुकाने अब खुलेगी ओड-ईवन नम्बर से

0
425

करनाल -ये तो होना ही था आज लाकडाउन में मिली छूट के बाद शहर के बाज़ारों में भीड़ और भारी ट्रैफिक देखने को मिला साथ ही देखा गया कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते  कहीं भी नज़र नहीं आए l उनकी भीड़ देखकर नहीं लगा कि कल क्या था 40 दिन घर में रहकर भी कुछ सीख हासिल नहीं की l

उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि लॉक डाउन थ्री के अंतर्गत दुकाने खोलने की अनुमति दी गई थी, लेकिन सोमवार को बाजारों में भारी भीड़ को देखते हुए कर्ण गेट मार्किट में मंगलवार से ओड – ईवन नम्बर के अनुसार दुकाने खोलने के  आदेश दिए गए है।  इसके तहत जिन दुकानों पर एक नम्बर लिखा है, वह 5 मई को खुलेगी और जिन पर 2 नम्बर लिखा है, वह दुकाने 6 मई को खुलेगी। इसके लिए मार्किट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से भी बातचीत कर ली गई है।
उपायुक्त ने सभी दुकानदारों को निर्देश दिए कि वह निर्धारित नियम के अनुसार ही अपनी दुकान खोले, यदि कोई दुकानदार नियमों का पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इसके बावजूद भी जिस दुकान का नम्बर आता है, उसे लॉक डाउन का पालन करना होगा और सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखना होगा।