Panipat – गुरुद्वारे के सेवक कर रहे गरीबों के लिए लंगर तैयार

0
167

रिपोर्ट -प्रवीण भारद्वाज /पानीपत – लोकडाउन के चलते हर दिन दिहाड़ीदार ,मज़दूर जरूरतमंदों को अपने और  परिवार की चिंता सताने लगी थी। जिसके  बाद सरकार के सहयोग से समालखा स्थित गुरुद्वारे में सेवादारों द्वारा प्रतिदिन लंगर की व्यवस्था करवा गरीबों के घर तक खाना पहुँचाने का काम जारी है । ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। गुरुद्वारे की वरिष्ठ सेवादार बहन स्वर्णजीत खुद अपने हाथो से खाना बनाकर दे रही हैं ।

लोकडाउन में कोई भी भूखा न रहे इसको लेकर सरकार की अपील पर जहां  सभी सामाजिक संस्था प्रशासन के साथ सेवा में लगी हैं  वंही हर दिन गुरुद्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह दरबार के सभी सेवदार आने जाने वालों  की सेवा में लगे  रहते हैं l  ये सेवादार  हर दिन करीब 600 गरीबों के घर खाना बनाकर पहुंचाने में जुटा है ।  पानीपत के उपमंडल समालखा में गुरुद्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह दरबार के प्रधान सरदार गोपाल सिंह, गुरुद्वारे के पाठी  सरदार अमरीक  सिंह ,गुरुद्वारे की वरिष्ठ कार्यकर्ता बहन स्वर्णजीत कौर के नेतृत्व में 600 लोगों का खाना प्रतिदिन बनाया जा रहा है। जिसको समालखा  में विभिन्न जगह पर बांटा जा रहा है. इसको लेकर गुरुद्वारे में कार्यरत  कार्यकर्ताओं में एक अलग ही उत्साह है जिनका कहना है कि इन विषम परिस्थिति में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम हर गरीब तक खाना पहुंचाएं जब तक लोकडाउन  जारी रहेगा तब तक हमारी सेवा निरंतर जारी रहेगी।