करनाल -कोरोनावायरस जैसी वैश्विक महामारी को मात देने के लिए पूरे प्रदेश में लॉकडाउन है। लोग घरों में रहकर इस बीमारी से लड़ रहे हैं। वहीं पुलिस, स्वास्थ्य कर्मी, सफाईकर्मी जैसे तमाम जरूरी सेवाओं से जुड़े कर्मी हैं जो अपनी जान जोखिम में डालकर अपने दायित्वों का बखूबी निवर्हन कर रहे हैं। इसलिए इन्हें कोरोना वॉरियर्स नाम दिया गया है। इन्ही वारियर्स का सम्मान करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने शुक्रवार को सफाईकर्मियों पर पुष्प वर्षा की और उन्हें मास्क , दस्ताने और सेनेटाइजर देकर उन्हें सम्मानित किया। सम्मान पाकर सफाईकर्मियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस अवसर पर वाईस चेयरमैन ने कहा कि सफाई कर्मी अपनी जान की परवाह न करके दिन रात एक करके हमारे लिए काम कर रहे हैं। उनका सम्मान भी जरूरी है। हम तो उनका पुष्प वर्षा कर ही सम्मान कर रहे हैं, लेकिन वह इससे भी बड़े सम्मान के योग्य हैं।अगर हमें इस कोरोना जैसी महामारी से जीतना है तो और मेहनत से काम करना होगा।उन्होंने लोगों से बार बार अपील करते हुए दोहराया की वह सरकार और जिला प्रशासन द्वारा लागु नियमों का कड़ाई से पालन करें , ये आपकी सुरक्षा के लिए ही बनाये गए हैं। उन्होंने कहा की हम जितना इन नियमों पर खरे उतरेंगे उतना जल्दी कोरोना के श्राप से मुक्ति मिलेगी और लॉक डाउन खत्म होगा।
सुभाष चंद्र ने कहा की इस महामारी से निपटने के लिए 24 घंटे ड्यूटी में तैनात डॉक्टर्स, नर्स व पुलिकर्मी अपनी जान की परवाह किए बगैर हमलोगों की सुरक्षा में लगे हुए हैं, जिसके जज्बे का हमलोग सलाम करते हैं।भीषण महामारी के विरुद्घ पूरी जिम्मेदारी के साथ देश का स्वास्थ्य विभाग ,पुलिस प्रशासन एवं स्वछता कर्मचारी रोज डटे हुए हैं। इनकी सक्रियता एवं लगन ऐसी है कि जिनको बयां नहीं किया जा सकता।
इस मौके पर सम्मान करने वालो में विक्रम सिंह,श्री मति पूजा, ममता देवी,सुमन ,सरोज देवी, कार्तिक लोहट, अमित कुमार, सुनील भट्ट, राहुल कुकरेजा सहित सभी ने इन स्वच्छता कर्मियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।























