पानीपत – पानीपत में मां-बेटे मिले कोरोना पॉजिटिव

0
174
doctor showing tube, negative result of blood test for coronavirus, covid-2

रिपोर्ट -प्रवीण भारद्वाज  /पानीपत – पानीपत में मां-बेटे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई  है l  जिले में कुल सात पीड़ितों में पांच ठीक हो गए थे l सीएमओ डॉक्टर संतलाल वर्मा ने इस बात की पुष्टि की है कि धूपनगर की रहने वाली महिला और उसका बेटा कोरोना पॉजिटिव मिले हैं l  बताया जा रहा है कि महिला दिल्ली के उस्मानिया मदरसे में पढ़ने वाले अपने बेटे को लेकर वापस घर लौटी थी l प्रशासन द्वारा धूप सिंह नगर एरिया को सील कर दिया गया है l  दिल्ली से माँ – बेटा वापस कैसे वापिस लौटे और किस-किस से यह दोनों मिले इस बात की जाँच की जा रही है l महिला की उम्र 32 साल और बेटे की उम्र 14 साल है l
दोनों को सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है 2 डॉक्टरों और 2 स्टाफ नर्स की टीम दोनों की देखभाल में लगाई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के 5 लोगों को भी क्वारंटीन कर दिया है l