करनाल -इंडियन मीडिया सेंटर हरियाणा के समस्त सदस्य रिपब्लिक भारत के एडिटर इन
चीफ अर्नब गोस्वामी के ऊपर हुए कातिलाना हमले की कड़े शब्दों में निंदा की
गई और इस हमले के पीछे जो भी लोग जिम्मेदार हैं उनको बेनकाब किया जाए और
इस मामले की न्यायिक जाँच की जाए l आज इंडियन मीडिया सेंटर की करनाल
यूनिट की बैठक आयोजित की गई जिसमें लाकडाउन के नियमों का पालन किया गया l
इस बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा कोरोना संकट के दौरान पत्रकारों के लिए
10 लाख रूपये का बीमा करने की सराहना की गई और मुख्यमंत्री का आभार भी
जताया गया l
इस अवसर पर सभी ने पत्रकारों पर हो रहे हमले की निंदा करते हुए सरकार से
पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाने की मांग की l बैठक में जिला अध्यक्ष , अनीता सिंह
शैलेन्द्र जैन , पवन शर्मा ,यशपाल कादियान , मेनपाल कश्यप , राकेश शर्मा ने सरकार से
वर्तमान में कोरोना संकट को देखते हुए आर्थिक पैकेज दिये जाने की भी मांग
की l























