करनाल – हरियाणा में कल 25 तारीख के मतदान के लिए आज सरकारी कर्मचारी अपनी अपनी ड्यूटी के अनुसार पोलिंग बूथ पर पहुँच रहे हैं और हरियाणा में कल चुनाव का महापर्व होने जा रहा है l सभी पार्टियों ने अपने अपने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है l सभी प्रत्याशी भी बिना शोर शराबे के संत महात्माओं और आस्था का केंद्र बने डेरों पर नतमस्तक हो रहे हैं और उनसे अपनी अपनी जीत का आशीर्वाद मांग रहे हैं l पिछले पांच चरणों में हुए मतदान में मतदान प्रतिशत 66 प्रतिशत के करीब रहा है यानि 30 से 35 प्रतिशत के करीब लोगों ने तो अपनी वोट का इस्तेमाल किया ही नहीं l अब छठें चरण के मतदान जिसमें हरियाणा भी है ,देखना है कि मतदान प्रतिशत कितना रहता है l हालांकि ऐसा पहली बार हो रहा है क़ि सरकार हो या समाजसेवी और सामाजिक संस्थाएं मतदाताओं को अपने अपने तरीके से जागरूक करने में लगे हुए हैं क़ि देश हित में वोट डालना बहुत जरुरी है , ये बहुत बड़ा हमारा अधिकार है जिसका प्रयोग जरूर करना चाहिए l मतदान करेंगे तभी हम लोकतंत्र को बनाने में अपना सहयोग दे पायेंगें l
चुनाव का जानकारों का कहना है कि अगर मतदान अधिक होता है तो प्रत्याशियों की लोकप्रियता का भी पता चल पायेगा कि किस प्रत्याशी ने कितने प्रतिशत मत प्राप्त किये और कौन सा प्रत्याशी कितने मार्जन से विजयी हुआ l करनाल में पहली बार 5 महिला संचालित मतदान केन्द्र बनेंगे और 7 युवा मतदान केंद्र l इसके अलावा 21 आदर्श मतदान केन्द्रों पर विशेष साज सज्जा की जाएगी जो मतदाताओं के आकर्षण का केंद्र भी होंगे lकरनाल लोकसभा क्षेत्र में लगभग 21 लाख मतदाता हैं l इस सीट पर कांग्रेस ने 1952 से अब तक 9 बार चुनाव जीता है और बीजेपी ने 3 बार लेकिन यह सीट पिछले 10 सालों से बीजेपी का गढ़ बनी हुई है l बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को लोकसभा का टिकट देकर फिर से मैदान में उतारा है l करनाल लोकसभा के इतिहास पर नजर डालें तो करनाल में अब तक कोई भी स्थानीय प्रत्याशी यहां से चुनाव नहीं जीत पाया है। यदि सभी पार्टियों ने यहां बाहरी प्रत्याशियों पर भरोसा जताकर टिकट दिया तो मतदाता ने भी बाहरी प्रत्याशी पर ही अधिक भरोसा जताया है। यहाँ की लोकसभा सीट के अब तक हुए 18 बार के चुनावों में केवल दो बार ही स्थानीय प्रत्याशी सांसद बन पाए हैं l 1967 और 1971 में माधोराम शर्मा तथा 2019 में संजय भाटिया ,यहाँ की सीट से सांसद बने हैं l करनाल सीट पूरे हरियाणा की चर्चित सीट मानी जा रही है जिस पर वर्तमान मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के भाग्य का फैसला होना है l

























