करनाल – नेताओं में जोश जनता खामोश

0
104

करनाल – जैसा कि देश में लोकसभा के लिए चार चरण का मतदान संपन्न हो चुका है और पांचवे चरण का मतदान 19 मई को होना है l इसके बाद हरियाणा और दिल्ली में छठे चरण का मतदान 25 मई को संपन्न होगा l जैसे जैसे हरियाणा में चुनाव की तारीख नज़दीक आ रही है बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो रही हैं क्योंकि अबकी बार चुनाव राष्ट्रीय मुद्दों के साथ साथ स्थानीय मुद्दों पर भी लडा जा रहा है l  क्योंकि जनता के बीच में चुनाव चाहे पंचायत स्तर का हो या केंद्र में सरकार चुनने का स्थानीय मुद्दे प्रभावित जरूर करते हैं , जबकि स्थानीय मुद्दों या समस्याओं को सुलझाने की जिम्मेदारी भी स्थानीय नेताओं पर निर्भर करती है l  ऐसा इसलिए कि पिछले चुनाव में बीजेपी दस की दस सीट जीतकर अपनी विजय का परचम लहरा चुकी है पर विधानसभा में बहुमत से कुछ ही दूर रह गई थी l इसलिए अल्पमत के बाद क्षेत्रीय दल जेजेपी का सहारा लेना पड़ा था l

 हालांकि हरियाणा में सरकार का कार्यकाल चुनौती भरा रहा कभी जाट आंदोलन तो कभी किसान आंदोलन , और इन सबसे प्रभावी ढंग से निपटने में सरकार के पसीने छूटते रहे l ऐसे में बीजेपी के लिए चुनौतियां कम नहीं पर इन्हें अपने सुपर स्टार प्रचारक मोदी पर भरोसा है l केंद्र की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता का विश्वास है l  बीजेपी इसी विश्वास के बल पर जीत की उम्मीद पर कायम है l

खास बात यह है कि पहली बार ऐसा चुनाव हो रहा है जिसमें मतदाता का मतदान के प्रति कोई उत्साह नज़र नहीं आ रहा है l ज्यादातर मतदाता अपनी बात खुलकर बताने में संकोच कर रहे हैं , यानि मतदाता साइलेंट है l  बाकि जैसे जैसे मतदान की तारीख और नज़दीक आएगी मतदाता भी अपनी प्रतिक्रिया देते नज़र आयेंगें l हालाँकि मतदाता एक बात को खुलकर बोल रहा है कि इस सरकार में विकास कार्य पहले से अधिक हुए हैं l