रिपोर्ट –प्रवीण भारद्वाज /पानीपत – देश व् प्रदेश के साथ औद्योगिक नगरी पानीपत में भी अफवाहों का बाजार लगातार गर्म है। जिसके चलते लोगो में दहशत फैलाकर लोग कालाबाजारी भी करने में लगे हैं । बीते रोज प्रदेश के कृषि विपणन बोर्ड ने प्रदेश की अस्थायी सब्जी मंडियों को बंद करने के आदेश जारी करने के बाद पानीपत में भी अफवाह फैली की पानीपत की सब्जी मंडी बंद रहेगी । जिसको लेकर मंडियों में भगदड़ मच गई । कृषि विपणन बोर्ड ने अफवाहों से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि मुख्य सब्जी मंडी खुली रहेगी । जबकि सिर्फ अस्थायी मंडियां ही बंद रहेगीं ।
पानीपत में बीते रोज शहर के मॉल, स्कूल, के साथ सब्जी मंडी बंद की सूचना पाकर शहरवासी मंडियों की और दौड़ने लगे। जिससे मंडियों में भीड़ ज्यादा बढ़ने लगी। मामले की सूचना पाकर कृषि विपणन बोर्ड के सदस्य भी मंडियों में पहुंचे और कहा कि मुख्य सब्जी मंडी खुली रहेगी .मंडी के सचिव ओमप्रकाश सचिव ने जनता से अपील करते हुए कहा कि किसी अफवाह में न आये ,उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की तरह मुख्य सब्जी मंडी खुली रहेगी। जबकि शहर की किसान मंडी 31 मार्च तक बंद रहेंगी। उन्होंने जनता से सावधानी बरतने की भी अपील की।

























