Karnal -दयाल सिंह कॉलेज में महिला दिवस मनाया गया

0
517

करनाल – 8 मार्च को अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में दयाल सिंह कॉलेज करनाल में कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ की और से विस्तार संभाषण का आयोजन किया गया। कॉलेज मे अंग्रेज़ी विभाग की पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर एवं अध्यक्ष डॉ पम्पा सेन गुप्ता इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि रहीं तथा उन्होंने छात्राओं के लिए महिलाओं के मुद्दों पर हमारे विचार विषय पर विस्तार संभाषण दिया। कार्यक्रम के आरम्भ में कॉलेज प्राचार्य डॉ चंद्रशेखर तथा महिला विकास प्रकोष्ठ की अध्यक्षा डॉ मुक्ता जैन ने डॉ सेन का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
कॉलेज प्राचार्य डॉ चंद्रशेखर ने डॉ सेन का स्वागत करते हुए कहा कि डॉ सेन एक सशक्त महिला है जिन्होंने कई साथी महिलाओं के सशक्तिकरण मे काफ़ी योगदान दिया है। आज के दिन देश में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।जिसके जरिए नारी शाक्ति को अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया जा सके। वहीं ये काफी दुख की बात है कि अभी तक हम लोगों को महिलाओं और पुरुषों को समान पहचान और अधिकार देने के लिए इतनी मेहनत करनी पड़ रही है। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग की प्रो स्मृति ने स्वरचित कविता के माध्यम से समाज में महिलाओं की स्थिति की बात की।
अपने संभाषण में डॉ सेन ने समाज में महिलाओं की स्थिति की बात की। उन्होंने एेतिहासिक परिप्रेक्ष्य में महिलाओं के सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। उन्होंने विभिन्न देशों में महिलाओं की स्थिति पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान में महिलाओं को बराबर अधिकार प्रदान किए गये है परन्तु अभी समाज मे मानसिकता एवं व्यावहार मे बदलाव लाना ज़रूरी हैं, तभी समाज में सही मायने मे महिला सशक्तिकरण एवं महिला सम्मान स्थापित किया जा सकता है। इस अवसर पर डॉ रजनी सेठ और डॉ अनीता अग्रवाल ने महिलाओं की स्थिति पर कविताएँ पढ़कर मन मोह लिया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ मुक्ता जैन द्वारा किया गया। डॉ रजनी सेठ ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर डॉ ऋतु शर्मा, डॉ सुरेन्द्र बाला, डॉ डिम्पल, लतिका, स्मृति, पूजा शर्मा, सुमिती, राशि, पूनम सूद आदि व कॉलेज के अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।