रिपोर्ट -कांता पाल / नैनीताल – स्ट्रॉबेरी देखने मे जितनी खूबसूरत लगती है खाने में उतनी ही रसीली और स्वादिष्ट, और सेहत के दृष्टि से भी उतनी ही फायदेमंद है। प्रोटीन, कैलोरी, फाइबर, आयोडीन, फोलेट, ओमेगा 3, पौटाशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, विटीमिन बी और सी के गुणों से भरपूर स्ट्रॉबेरी, कई बीमारीयों से लड़ने की ताकत देती है। इसका सेवन डायबिटीज, कैंसर और दिल की बीमारियों को दूर करने में भी मदद करता है।

नैनीताल ज्योलीकोट के ज्योली गांव में भी काश्तकारों को लॉक डाउन की मार झेलनी पड़ रही है। ज्योली ग्राम के अधिकतर परिवार स्ट्रॉबेरी की खेती करते है।और इससे होने वाली आमदनी से ही पूरे वर्ष भर आजीविका चलाते है। काश्तकार नवीन चंद भट्ट बताते है लॉक डाउन के चलते इस बार हमारी स्ट्रॉबेरी की फसल खेतो में ही खराब हो रही है। विगत वर्षों उनकी फसल 120 रुपये किलो के हिसाब से व्यापारी उनके खेतो से लेकर जाते थे लेकिन इस बार लॉक डाउन के कारण खरीदार नही मिलने से गांव के लोगो को ही मुफ्त में चटनी आदि बनाने के लिए देने पर मजबूर है। वही इस बार अगली फसल के लिए बीज का पैसा भी निकालना मुश्किल होता दिखाई दे रहा है।जबकि गांव के सभी परिवार स्ट्रॉबेरी की फसल पर ही निर्भर रहते है।

























