रिपोर्ट -प्रवीण भारद्वाज /पानीपत – लाकडाउन के चलते थैलेसीमिया व् गर्भवती महिलाओं को लगातार आ रही खून की कमी की समस्या को देखते हुए रेडक्रॉस सोसायटी ने के सहयोग से किया गरीब लोगो को रक्त मुहैया करवाया l ताकि रक्त की कमी के कारण किसी की जिंदगी बच सके l
लाकडाउन में ऐसे मरीजों की परेशानी को देखते हुए रेडक्रॉस सोसायटी ने मरीजों को रक्त मुहैया करवाने की पहल की और लगातार शहर में आ रही खून की कमी को पूरी करने के लिए शहर के हर समय लोगों की सेवा में तैयार रहने वाले युवाओ के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया l रेडक्रॉस ने रक्तदान कैम्प में सोशल डिस्टेंस के साथ सैनेटाइजिंग व् अन्य सुरक्षा मुहैया करवाई गई ।
रक्त देने वाले युवाओं का कहना है कि आगे भी यह दौर जारी रहेगा। वहीं रेडक्रॉस सोसायटी का योगदान भी सरहानीय है l डॉ प्रीति सिंघल , प्रभारी रेडक्रॉस सोसायटी ने युवाओं का हौंसला बढ़ाया और कहा इस मुश्किल समय में खून की कमी न हो इसको लेकर यह अभियान चलाया।

























