बुलंदशहर- -बुलंदशहर में अचानक आए चक्रवर्ती तूफान ने जमकर मचाई तबाही

0
645

रिपोर्ट -नसीम अहमद/बुलंदशहर -बुलंदशहर में अचानक आए चक्रवर्ती तूफान ने जमकर तबाही मचाई, चक्रवर्ती तूफान का बवंडर आने से लगभग एक दर्जन मकानों की दीवारें और छत गिर गई, जबकि कई मकान भी ज़मीदोज़ हो गए। हादसे में लगभग आधा दर्जन ग्रामीणों के घायल होने की खबर है। तूफान में जड़ सहित कई पेड़ उखड़ गए, जबकि मंदिर में लगा विशाल पेड़ भी सड़क पर आ गिरा। गाँव में स्थित मंदिर और विद्यालय की दीवार भी पेड़ की चपेट में  छतिग्रस्त हुई हैं। प्रशासनिक अधिकारियों  ने मौके पर पहुंच कर हादसे का शिकार हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जबकि अधिकारियों की ओर से नुकसान का आकलन कराये जाने का भी दावा किया जा रहा है। वहीं हादसे के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए पुराने व कच्चे मकानों में रह रहे लोगों को मकानों से बाहर रहने की हिदायत दी है। आशंका जताई जा रही है कि तूफान फिर मुड़कर तबाही मचा सकता है। तूफ़ान की तबाही की गवाही देती तस्वीरें बुलंदशहर के स्याना तहसील के उसी सूरजपुर  ढीकरी गांव की हैं, जहां पहले जमीन से चक्रवर्ती तूफानी बवंडर का गुब्बार  उठता दिखाई दिया और उसके बाद इस तूफ़ान की जद में आकर कई मकान ज़मीदोज़ हो गए। बहुत रफ्तार से गुजरने वाले तूफान के बवंडर में एक दर्जन मकानों की दीवारें छतें, टीन शेड आदि धराशाई हो गए ,जबकि मकानों  के अंदर मौजूद बच्चो, महिलाओ सहित लगभग आधा दर्जन ग्रामीणों के घायल होने की खबर है ,फिलहाल सभी घायलों को बुलंदशहर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि बवंडर की खबर के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर हैं।  पीड़ितों की माने तो बवंडर ने उनका सबकुछ तबाह कर दिया, जहां पुलिस अधिकारियों ने गांव में अलर्ट जारी कर पुराने और कच्चे मकानों में न रहने की ग्रामीणों को हिदायत दी है तो वहीं चक्रवर्ती तूफान से हुए नुकसान का आकलन तहसील विभाग की टीम द्वारा कराए जाने का दावा किया जा रहा है।