नैनीताल- बर्फबारी से किसानों के चेहरे खिले

0
167

रिपोर्ट-कान्ता पाल/नैनीताल – करीब 15 सालों के बाद नैनीताल में हुई भारी बर्फबारी से काश्तकारों के चेहरे खिले हुए है। साल की शुरुआत में हुई  बर्फबारी से जिले के मुक्तेश्वर,रामगढ़, धनाचूली इलाके में सेब की खेती के लिए मुफीद मानी जा रही है। काश्तकारों की माने तो इस बर्फबारी से इस साल सेब की पैदावार में अच्छी होगी। सेब एक ऐसा फल है जिसे बहुत की देखरेख की जरूरत होती है सेब ज्यादा बड़ा और मीठा हो इसके लिए सेब की पेड़ो को करीब 3 महीने कूलिंग पॉइंट चाहिए। इस साल नैनीताल जिले की फ्रूट बेल्ट रामगढ़, मुक्तेश्वर, हली, हरतप्पा में सेब आड़ू, खुमानी, कीवी, पुलम जैसी फसलों के लिए भी बर्फबारी काफी फायदेमंद मानी जा रही है। काश्तकारों की माने तो पिछले 15 सालों के बाद उचित समय पर इतनी बर्फबारी हुई। जिले के मुक्तेश्वर और रामगढ़ क्षेत्र में करीब 1 फ़ीट बर्फबारी हुई। हरेंद्र सिंह ने बताते है बर्फबारी से जमीन के अंदर नमी लम्बे समय तक बनी रहती है जिससे फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले कीड़े भी खत्म हो गए।